उत्पाद एवं सेवाएँ
कोकिंग कोयला :
हवा की अनुपस्थिति में गरम करने से यह कोयला वाष्पशील रसायनी पदाथों से मुक्त संसक्त बूँदें बन जाता है, जो कोक कहलाता है |
- इसमें कोकिंग का गुण हैं
- मुख्यतः इस्पात और धातुकर्म उद्योग में इस्तेमाल होते हैं
- सख़्त कोक उत्पादन के लिए इस्तेमाल होते हैं
अर्ध-कोकिंग कोयला :
हवा की अनुपस्थिति में गरम करने से यह कोयला संसक्त बूँदें बन जाता है, जो सीधे ब्लास्ट फर्नेस में डालने लायक मजबूत नहीं होते | कोक बनाने के लिए इस कोयले को पर्याप्त अनुपात में कोकिंग कोयले के साथ मिश्रित किया जाता है |
- इसमें कोकिंग कोयले से अपेक्षाकृत कम कोकिंग गुण हैं
- ये कोयले मुख्यतः मिश्रण के रूप में इस्पात विनिर्माण, मर्चंट कोक विनिर्माण एवं अन्य धातुकर्म उद्योग में इस्तेमाल होते हैं
गैर-कोकिंग कोयला :
इन कोयलों में कोकिंग गुण नहीं होते |
- ये थर्मल ग्रेड कोयले के रूप में मुख्यतः विद्युत उत्पादन के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं
- इसके अलावा सीमेंट, उर्वरक, ग्लास, चीनी मिट्टी, कागज, रासायनिक पदार्थ और ईंट निर्माण के लिए और अन्य गरम करने वाले प्रयोजनों के लिए उपयोग होते हैं
धोया हुआ और परिष्कृत कोयला :
इन कोयलों को धोया गया है, अथवा परिष्कृत किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप राख प्रतिशत में कमी होने के कारण इनकी गुणवत्ता में वृद्धि हो जाती हैं |
- इस्पात विनिर्माण के लिए सख़्त कोक के निर्माण में प्रयुक्त होते हैं
- परिष्कृत, गैर-कोकिंग कोयला मुख्यत: विद्युत उत्पादन के लिए प्रयोग किया जाता है
- परिष्कृत गैर-कोकिंग कोयला सीमेंट, स्पंज लोहा और अन्य औद्योगिक संयंत्रों में प्रयोग होते हैं
मिडलिंग्स :
मध्यम पदार्थ (मिडलिंग्स) तीन स्टेप में किये जाने वाले कोयला धोना / परिष्करण प्रक्रिया के उपोत्पाद है जो फ़ीड कच्चे कोयले के अंश हैं
- विद्युत उत्पादन के लिए प्रयुक्त
- इसके अलावा घरेलू ईंधन संयंत्रों, ईंट निर्माण इकाइयों, सीमेंट संयंत्र, औद्योगिक संयंत्रों, आदि में प्रयुक्त
खारिज (रीजेक्ट्स्) :
ये कोयला परिष्करण प्रकिया के बाद साफ कोयला (क्लीन्स्) एवं मिड्लिंग्स के विभाजन के बाद प्राप्त होते हैं | ये फ़ीड कच्चे कोयले के अंश हैं |
- ये फ़्लुइडाईज्ड बेड कमबाशन (FBC) बॉयलर में बिजली उत्पादन, सड़क मरम्मत, ब्रीकेट (घरेलू ईंधन) विनिर्माण, भूमि भराई आदि में इस्तेमाल होते है
सी.आई.एल. (CIL) कोक / एल.टी.सी. (LTC) कोक :
यह दानकुनी कोयला परिसर में कम तापमान में कार्बनीकरण की प्रक्रिया से बनाया गया एक निर्धूम (स्मोकलेस), पर्यावरण अनुकूल उत्पाद है |
- औद्योगिक संयंत्रों की भट्टियों और बॉयलरों में प्रयुक्त
- इसके अलावा घरेलू ईंधन के रूप में हलवाई, होटल, आदि द्वारा इस्तेमाल किया जाता है
कोयला फाईन्स / कोक फाईन्स :
ये दानकुनी कोयला परिसर और अन्य कोक ओवन संयंत्रों से प्राप्त फ़ीड कच्चे कोयले एवं सी.आई.एल. (CIL) कोक / एल.टी.सी. (LTC) कोक के क्रमशः जांचे हुए अंश हैं |
- घरेलू प्रयोजनों एवं औद्योगिक भट्टियों में प्रयुक्त
टार / भारी तेल / हल्का तेल / सॉफ्ट पिच :
ये दानकुनी कोयला परिसर के उत्पाद हैं जो गैर-कोकिंग कोयले के कम तापमान में लंबरूप रीटॉर्ट में कार्बनीकरण की प्रक्रिया से बनाये जाते हैं |
- ये औद्योगिक संयंत्रों की भट्टियों एवं बॉयलरों के साथ-साथ बिजली घरों, तेल, डाई, दवा उद्योगों, आदि में इस्तेमाल होते हैं |
नीचे दी गई तालिका हमारे द्वारा उत्पादित गैर कोकिंग कोयले के विभिन्न सकल कैलोरिफिक मूल्य (जीसीवी) आधारित बैंड को दर्शाता है |
क्रमिक
सं |
GCV बैंड |
|
(Kcal/Kg) |
1 |
7000 से अधिक |
2 |
6700 से अधिक किंतु 7000 से अधिक नहीं |
3 |
6400 से अधिक किंतु 6700 से अधिक नहीं |
4 |
6100 से अधिक किंतु 6400 से अधिक नहीं |
5 |
5800 से अधिक किंतु 6100 से अधिक नहीं |
6 |
5500 से अधिक किंतु 5800 से अधिक नहीं |
7 |
5200 से अधिक किंतु 5500 से अधिक नहीं |
8 |
4900 से अधिक किंतु 5200 से अधिक नहीं |
9 |
4600 से अधिक किंतु 4900 से अधिक नहीं |
10 |
4300 से अधिक किंतु 4600 से अधिक नहीं |
11 |
4000 से अधिक किंतु 4300 से अधिक नहीं |
12 |
3700 से अधिक किंतु 4000 से अधिक नहीं |
13 |
3400 से अधिक किंतु 3700 से अधिक नहीं |
14 |
3100 से अधिक किंतु 3400 से अधिक नहीं |
15 |
2800 से अधिक किंतु 3100 से अधिक नहीं |
16 |
2500 से अधिक किंतु 2800 से अधिक नहीं |
17 |
2200 से अधिक किंतु 2500 से अधिक नहीं |
आगे नीचे दी गई तालिका में कोकिंग कोयले के विभिन्न ग्रेड |
ग्रेड |
नमी की मात्रा |
स्टील ग्रेड I ("ST I") |
नमी की मात्रा < 15% |
स्टील ग्रेड II ("ST II") |
15% < = नमी की मात्रा < 18% |
वाशरी ग्रेड I ("W I") |
18% < = नमी की मात्रा < 21% |
वाशरी ग्रेड II ("W II") |
21% < = नमी की मात्रा < 24% |
वाशरी ग्रेड III ("W III") |
24% < = नमी की मात्रा < 28% |
वाशरी ग्रेड IV ("W IV") |
28% < = नमी की मात्रा < 35% |
नीचे दी गई तालिका में सेमी - कोकिंग कोयले का वर्णन |
ग्रेड |
राख + नमी की मात्रा |
सेमी कोकिंग ग्रेड I ("SC I") |
राख + नमी की मात्रा < 19% |
सेमी कोकिंग ग्रेड II ("SC II") |
19% < = राख + नमी की मात्रा < 24% |
|